Bad Newz BO Day 7- अभी दूर है दिल्ली, 7वें दिन फिल्म ने कमाए महज इतने करोड़? नहीं हुई 50 करोड़ क्लब...

Bad Newz Box Office Day 7- आज भले ही कुछ बड़ी फिल्म रिलीज हो रही हैं लेकिन बैड न्यूज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हिलने का नाम नहीं ले रहा है। विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की इस फिल्म ने कमाल कर दिया है और धीरे धीरे अर्धशतक तक पहुंच रही है।
हालांकि अब इसकी गति ऐसी ही रहती है या नहीं ये तो इस वीकेंड पर ही पता चल पाएगा। विक्की कौशल की इस फिल्म को लेकर भरपूर प्यार दे रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि विक्की कौशल ने फिल्म में अपने अभिनय से कमाल किया है।
रिपोर्ट कार्ड
बैड न्यूज की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी रही थी। ऐसे में फिल्म 7 दिन का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार हो चुका है। फिल्म ने पहले दिन 8.50 करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया था।। इन कमाई के आंकड़ों में इजाफा होने की उम्मीद भी थी। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है।
फिल्म ने इस सप्ताह बुधवार को 3.25 करोड़ रुपये कमाए और अब कुल कलेक्शन 40.20 करोड़ रुपये हो गया है। अब जैसे ही यह 50 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रहा है, 'बैड न्यूज़' को शुक्रवार को 'डेडपूल और वूल्वरिन' के साथ टक्कर मिलने वाली है जिससे कलेक्शन पर प्रभाव भी पड़ सकता है। अब गुरुवार यानि 7वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म 42.50 करोड़ के कुल आंकड़े तक पहुंच गई है।
विक्की कौशल तृप्ति डिमरी
इस फिल्म के रिलीज से पहले गानें रिलीज हुए थे और जिस तरह तृप्ति और विकी कौशल के बीच सीन फिल्माए गए थे वो चर्चा में भी रहे। इन बोल्ड सीन्स के चलते फिल्म की एडवांस बुकिंग अच्छी खासी हो गई थी। हालांकि अब फिल्म उतार पर है और वीकेंड तक 50 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचना नामुमकिन सा लग रहा है। फिल्म के गाने काफी पसंद किए जा रहे हैं और ट्रेंड कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











