Bad Newz BO Day 6- 50 करोड़ क्लब में एंट्री मारेगी विक्की कौशल की फिल्म? इतनी पहुंची कमाई!

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म बैड न्यूज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस वक्त फिल्म को लेकर चर्चा है और बॉक्स ऑफिस पर कमाई लगातार जारी है। हालांकि फिल्म जब रिलीज हुई थी तो ये किसी ने नहीं सोचा था कि इतनी अच्छी तरह से ये परफॉर्म करने वाली है।
इसका एक कारण ये भी है कि फिल्म बहुत ज्यादा बजट पर नहीं बनी थी, इसलिए यह बहुत बड़ी फिल्म नहीं थी। इसे ध्यान में रखते हुए, जो आंकड़े आ रहे हैं वे बहुत अच्छे हैं। आज फिल्म के छठवें दिन यानि बुधवार के आंकड़े सामने आए हैं और इससे लग रहा है कि फिल्म इस वीकेंड तक 50 करोड़ क्लब में एंट्री मार देगी।
फिल्म ने बुधवार को 3.25 करोड़ रुपये कमाए और अब कुल कलेक्शन 40.20 करोड़ रुपये हो गया है। अब जैसे ही यह 50 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रहा है, 'बैड न्यूज़' को शुक्रवार को 'डेडपूल और वूल्वरिन' के साथ टक्कर मिलने वाली है जिससे कलेक्शन पर प्रभाव भी पड़ सकता है।
किस दिन कितनी कमाई
विक्की कौशल की 'बैड न्यूज़' ने शुक्रवार को लगभग 8 करोड़ रुपये की कमाई की और शनिवार और रविवार को इसमें उछाल देखा गया। फिल्म का कुल वीकेंड कलेक्शन 30 करोड़ रुपये के करीब था, जिसका अनुमान ट्रेड ने लगाया था। लेकिन सोमवार को इसमें भारी गिरावट देखी गई और यह 3.5 करोड़ रुपये पर आ गई, जो अभी भी एक सप्ताह के दिन के लिए अच्छा माना जाता है। 'बैड न्यूज़' मंगलवार और बुधवार को भी उस संख्या के साथ स्थिर बनी हुई है। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म कब 50 करोड़ क्लब में जाती है।
तौबा तौबा
इस फिल्म का एक तौबा तौबा इस वक्त ट्रेंडिंग है और इस गाने को लेकर लोग दीवाने है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर इससे काफी फर्क पड़ा है और लोग थिएटर्स तक पहुंच रहे हैँ। इसके अलावा फिल्म में तृप्ति डिमरी और एमी विर्क को काफी पसंद किया जा रहा है जो कि इसकी जान बने हुए हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











