Bad Newz Box Office Day 1: बॉक्स ऑफिस पर छाया विक्की-तृप्ति का रोमांस, पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई

Bad Newz box office Collection Day 1

Bad Newz box office Collection Day 1: विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म बैड न्यूज 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है। बता दें कि फिल्म देखने के बाद लोगों का रिस्पांस काफी अच्छा देखने को मिल रहा है। वहीं अब फैन्स पहले दिन के कलेक्शन का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म का पहले दिन का रिपोर्ट कार्ड तैयार है चलिए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितने का कलेक्शन किया है।

पहले दिन फिल्म ने इतना किया कलेक्शन
बैड न्यूज की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी रही थी। ऐसे में फिल्म का पहले दिन का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार हो चुका है। Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 8.50 करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया है। इन कमाई के आंकड़ों में इजाफा होने की उम्मीद भी है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर सकती है।

सिनेमाघरों में पहले से ही लगी हैं ये फिल्में
आपको बता दें कि विक्की कौशल की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी चुनौती मिल सकती है। क्योंकि इस फिल्म के साथ ही सिनेमाघरों में लगी है। अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा, प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी और साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म इंडियन 2। ऐसे में बैड न्यूज का अच्छा परफॉर्म करना किसी चैलेंज से कम नहीं है।

फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी काफी इंटरेस्टिंग बताई जा रही है। यह फिल्म Heteropaternal Superfecundation पर आधारित है। अब ये 'Heteropaternal Superfecundation' क्या है वो आप इस फिल्म को देखकर पता कर सकते हैं।

फिल्म में आप देख पाएंगे कि सलोनी प्रेग्नेंट होती है। उसे जुड़वा बच्चे होते हैं, लेकिन मामला यह है कि दोनों ही बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। फिल्म में तृप्ति डिमरी सलोनी बग्गा के किरदार में है। विक्की कौशल अखिल चड्ढा के किरदार में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में नेहा धूपिया, फैजल राशिद समेत अन्य किरदार भी देखने को मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X