Bad Newz Box Office Day 5: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है विक्की कौशल की 'बैड न्यूज', किया इतना कलेक्शन

Bad Newz Boc 5

Bad Newz box office Collection Day 5: बैड न्यूज फिल्म के जब से रिलीज होने की एनाउंसमेंट हुई थी तब से ही फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। फैन्स ही क्या सितारे भी इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड थे। क्योंकि साल 2019 में रिलीज हुई थी गुड न्यूज। जिसमें अक्षय के साथ करीना कपूर कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ नजर आए थे।

इस फिल्म को बेहद पसंद किया था। वहीं अब कुछ इसी कहानी के आधार पर फिल्म बनाई गई है, लेकिन इसका नाम बैड न्यूज है। जिसकी वजह से दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हो रहे थे। बता दें कि फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं और फिल्म के पांचवें दिन का रिपोर्टकार्ड भी तैयार है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

आनंद तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बैड न्यूज' में विक्की कौशल समेत तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में विक्की और तृप्ति का रोमांस फैन्स को फिल्म देखने के लिए और भी उत्साहित कर रहा है। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।

इतनी की है फिल्म ने कमाई
बैड न्यूज की कमाई की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने जहां 8.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन फिल्म ने 11.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। चौथे दिन 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं पांचवें दिन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 36.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद है कि फिल्म अगले वीकेंड तक अच्छा कलेक्शन कर लेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X