Bad Newz Box Office Day 4: विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' की घटी कमाई, बॉक्स ऑफिस पर फुस्स रही सरफिरा

Bad Newz box office Collection Day 4: विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म बैड न्यूज अभी तक सितारों के लिए गुड न्यूज साबित हो रही थी, क्योंकि लगातार 3 दिनों से फिल्म ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए आज 4 दिन हो चुके हैं, लेकिन चौथे दिन फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी धीमी दिखी। फिल्म के चौथे दिन का रिपोर्ट कार्ड तैयार हो चुका है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने कितने तक का कलेक्शन किया है।
अब तक फिल्म ने इतनी की कमाई
पहला दिन- 8.3 करोड़ रुपये
दूसरा दिन-10.25 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 11.15 करोड़ रुपये
चौथे दिन फिल्म ने इतनी की कमाई
वहीं चौथे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो आनंद तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन काफी कम रहा है। Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 33.2 करोड़ रुपये रहा है, लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म अगले वीकेंड तक अच्छी-खासी कमाई कर लेगी। बता दें कि फिल्म की कहानी और जबरदस्त कॉमेडी और रोमांस फैन्स को फिल्म देखने के लिए काफी एक्साइटेड कर रहा है। फैन्स और फिल्म क्रिटिक्स से फिल्म के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म का ये है हाल
बैड न्यूज के साथ-साथ सरफिरा और इंडियन 2 भी सिनेमाघरों में लगी हैं। अक्षय कुमार की फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और अभी तक फिल्म ने मात्र 21.45 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 फैन्स को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म ने पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई करना चालू कर दिया था। बता दें कि अभी तक फिल्म ने 76.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।


Click it and Unblock the Notifications











