Bad Newz Box Office Day 3: वीकेंड पर 'बैड न्यूज' ने की ताबड़तोड़ कमाई, किया इतने करोड़ का बंपर कलेक्शन

Bad Newz box office Collection Day 3: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में रिलीज हुई हैं वहीं हाल ही में रिलीज हुई है विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज इस फिल्म में आते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म में विक्की कौशल के साथ ही तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में विक्की और तृप्ति का रोमांस फैन्स को फिल्म देखने के लिए और भी उत्साहित कर रहा है। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री फैन्स को बेहद पसंद आ रही है।
इतनी की है फिल्म ने कमाई
आनंद तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बैड न्यूज'19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म पहले दिन से ही शानदार कमाई कर रही है। पहले दिन फिल्म ने जहां 8.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन यानी की वीकेंड पर 11 करोड़ रुपये की (अनुमानित) कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 29.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।
अक्षय कुमार की फिल्म को लगा झटका
बैड न्यूज के साथ-साथ सरफिरा और इंडियन 2 भी सिनेमाघरों में लगी हैं। अक्षय कुमार की फिल्म की बात करें तो फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं और अभी तक फिल्म ने मात्र 21.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने अभी तक 75.48 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
क्या है बैड न्यूज की कहानी
विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज की कहानी की बात करें तो यह फिल्म Heteropaternal Superfecundation पर आधारित है। फिल्म में आप देख पाएंगे कि सलोनी प्रेग्नेंट होती है। उसे जुड़वा बच्चे होते हैं, लेकिन कहानी में ट्विस्ट यह होता है कि दोनों ही बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। फिल्म में तृप्ति डिमरी सलोनी बग्गा के किरदार में है। विक्की कौशल अखिल चड्ढा के किरदार में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में नेहा धूपिया, फैजल राशिद समेत अन्य किरदार भी देखने को मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications