Bad Newz Box Office Day 2: दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई 'बैड न्यूज', अक्षय कुमार की 'सरफिरा' को लगा झटका

Bad Newz Box Office Day 2

Bad Newz box office Collection Day 2: आनंद तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बैड न्यूज' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बता दें कि जब से फिल्म रिलीज हुई है तब से ही फैन्स फिल्म की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। कोई फिल्म को मोस्ट एंटरटेनिंग बताता है तो कोई फिल्म को फुल पैसा बसूल बोलता है।

बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं और फिल्म का दूसरे दिन का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार है। तो चलिए बिना इंतजार किए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

दूसरे दिन फिल्म ने इतनी की कमाई
बैड न्यूज ने ओपनिंग 8.3 करोड़ रुपये से की थी। वहीं फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 9.75 करोड़ रुपये (अनुमानित) का कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 18.05 करोड़ रुपये की टोटल कमाई कर ली है। बता दें कि इन कमाई के आंकड़ों में इजाफा होने की उम्मीद भी है।

सरफिरा ने इतनी की कमाई
बैड न्यूज के साथ-साथ सरफिरा, इंडियन 2 और कल्कि 2898 एडी भी सिनेमाघरों में लगी है। वहीं फिल्म सरफिरा की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म ने शनिवार को लगभग 80 लाख तक का बिजनेस किया है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक बस 19.95 करोड़ रुपये की ही कमाई की है। फिलहाल तो सरफिरा के बाद रिलीज हुई बैड न्यूज अक्षय कुमार की फिल्म को टक्कर देती नजर आ रही है।

More from Filmibeat

Read more about: bad newz vicky kaushal sarfira
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X