Bad Newz BOC Day 11: गिरा बैड न्यूज का कलेक्शन, 11वें दिन विक्की की फिल्म ने की इतनी कमाई

Bad Newz BOC Day 11

Bad Newz box office Collection Day 11: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। कभी वह फैजी के किरदार में नजर आते हैं तो कभी वह मिडिल क्लास लड़के की तरह रियल लाइफ पर आधारित फिल्में बनाते हैं। लेकिन हाल ही में रिलीज हुई उनकी की फिल्म 'बैड न्यूज' में विक्की का रोमांटिक अंदाज देख फैन्स तो उनके दीवाने हो गए हैं।

बता दें कि विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म बैड न्यूज 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरुआत काफी बेहतरीन हुई थी, फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब फिल्म का कलेक्शन कम होता नजर आ रहा है। चलिए जानते हैं कि अभी तक फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

11 वें दिन फिल्म ने इतना किया कलेक्शन
आनंद तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बैड न्यूज' ने पहले दिन 8.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन फिल्म ने 11.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। चौथे दिन 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं पांचवें दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये, छठे दिन फिल्म ने 3.15 करोड़ रुपये, सातवें दिन 2.75 करोड़ रुपये, आठवें दिन 2.15 करोड़ रुपये, नवें दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दसवें दिन 3.75 करोड़ रुपये वहीं ग्यारहवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने ग्यारहवें दिन 1.15 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अब तक 53.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

बॉक्स ऑफिस पर छाई बैड न्यूज
फिल्म में तृप्ति डिमरी सलोनी बग्गा के किरदार में है। विक्की कौशल अखिल चड्ढा के किरदार में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में नेहा धूपिया, फैजल राशिद समेत अन्य किरदार भी देखने को मिल रहे हैं। फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में कॉमेडी और रोमांस फिल्म को काफी एक्साइटिंग बना रहा है। वहीं विक्की और तृप्ति की फ्रेश जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X