..................... Bad Newz Boc 10: vicky Kaushal, tripti dimri bad newz earned alot on day 10 - Hindi Filmibeat

Bad Newz Box Office Day 10: बैड न्यूज की धीमी हुई रफ्तार, वीकेंड पर किया बस इतना कलेक्शन

Bad Newz box office Collection Day 10

Bad Newz box office Collection Day 10: विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म बैड न्यूज 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने काफी बेहतरीन शुरुआत की थी, लेकिन अब धीरे-धीरे फिल्म की कमाई कम होती नजर आने लगी है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं और फिल्म के दसवें दिन का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

अब तक फिल्म ने की इतने करोड़ की कमाई
आनंद तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बैड न्यूज' ने पहले दिन 8.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन फिल्म ने 11.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। चौथे दिन 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं पांचवें दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये, छठे दिन फिल्म ने 3.15 करोड़ रुपये, सातवें दिन 2.75 करोड़ रुपये, आठवें दिन 2.15 करोड़ रुपये, नवें दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दसवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने दसवें दिन 3.75 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन हुआ 52.00 करोड़ रुपये।

चर्चाओं में बनी है फिल्म
विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज Heteropaternal Superfecundation पर आधारित है। फिल्म में तृप्ति डिमरी सलोनी बग्गा के किरदार में है। विक्की कौशल अखिल चड्ढा के किरदार में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में नेहा धूपिया, फैजल राशिद समेत अन्य किरदार भी देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि फिल्म में विक्की और तृप्ति की केमिस्ट्री ने धूम मचा दी है। वहीं फिल्म का गाना तौबा-तौबा हर एक की जुबान पर छाया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X