बॉक्स ऑफिस: 8 सालों के बाद अक्षय कुमार के खाते में आई फ्लॉप फिल्म, 'बच्चन पांडे' के साथ टूटा रिकॉर्ड

होली के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'बच्चन पांडे' बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती दिख रही है। पहले वीकेंड के बाद ही फिल्म की कमाई औंधे मुंह गिर चुकी है। पांच दिनों में फिल्म ने 44 करोड़ के लगभग का आंकड़ा पार किया है। जबकि पहले हफ्ते में फिल्म मुश्किल से 50 करोड़ तक पहुंच पाएगी।

खास बात है कि फिल्म के पास कमाने के लिए सिर्फ एक हफ्ते का समय है। 25 मार्च को एसएस राजामौली की मेगा बजट पैन इंडिया फिल्म 'आरआरआर' रिलीज हो रही है, जिसके बाद बच्चन पांडे के पास ना के बराबर स्क्रीन होंगे। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन ज्यादा से ज्यादा 60 करोड़ तक पहुंच सकता है।

bachchhan-paandey-to-become-akshay-kumar-s-biggest-box-office-flop-in-last-12-years

बता दें, फिल्म के बजट और कमाई को देखा जाए तो यह अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल होने वाली है। फिल्म का बजट 150 करोड़ के लगभग का बताया जा रहा है, जिसमें अक्षय कुमार और बाकी कलाकारों की फीस भी शामिल है। ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 170-180 करोड़ का कलेक्शन करना था।

शहीद दिवस- भगत सिंह के जीवन पर आधारित 8 फिल्में

बच्चन पांडे के साथ, अक्षय कुमार के खाते में लगभग 8 सालों के बाद एक फ्लॉप फिल्म आई है। 2021 में आई 'बेल बॉटम' को यदि ना शामिल करें, तो इससे पहले अक्षय की आखिरी फ्लॉप थी- बॉस, जो 2013 में आई थी। इसके बाद रिलीज हुई अक्षय की सभी फिल्में एवरेज, हिट या सुपरहिट रही हैं। बेल बॉटम कोविड के समय पर रिलीज हुई थी, लिहाजा, फिल्म को बहुत ही कम स्क्रीन मिली थी।

यहां देंखे अक्षय कुमार की पिछले 12 साल में आई फ्लॉप फिल्में-

बॉस (2013)

बॉस (2013)

70 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 54 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह एक एक्शन- कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन एंथनी डिसूजा ने किया था।

वन्स ऑपन ए टाइम इन मुंबई दोबारा (2013)

वन्स ऑपन ए टाइम इन मुंबई दोबारा (2013)

85 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी इस फिल्म ने 65 करोड़ का कलेक्शन किया था। मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ इमरान खान, सोनाक्षी सिन्हा दिखे थे।

जोकर (2012)

जोकर (2012)

फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट का 47 करोड़, जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 20 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह सुपरफ्लॉप रही थी।

पटियाला हाउस (2011)

पटियाला हाउस (2011)

अक्षय कुमार और अनुष्का शर्मा स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि फिल्म का बजट था 30 करोड़।

थैंक यू (2011)

थैंक यू (2011)

अक्षय कुमार, इरफान, सुनील शेट्टी, बॉबी देओल, सोनम कपूर स्टारर इस फिल्म का बजट 61 करोड़ था। जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 46 करोड़ का कलेक्शन किया था।

एक्शन रिप्ले (2010)

एक्शन रिप्ले (2010)

40 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने29.06 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय मुख्य किरदारों में थे।

ब्लू (2009)

ब्लू (2009)

100 करोड़ से भी ऊपर के बजट पर बनी इस फिल्म ने सिर्फ 38.55 करोड़ का बिजनेस किया था। वर्ल्डवाइड फिल्म 75 करोड़ कमा पाई थी। फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त और लारा दत्ता लीड रोल में थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X