..................... Bachchhan Paandey Day 4 Box Office: Akshay Kumar's film sees a heavy dip on Monday, falls by 65-70% | बच्चन पांडे बॉक्स ऑफिस- चौथे दिन औंधे मुंह गिरी अक्षय कुमार की फिल्म, 'द कश्मीर फाइल्स' के सामने बुरा हाल - Hindi Filmibeat

बच्चन पांडे बॉक्स ऑफिस- चौथे दिन औंधे मुंह गिरी अक्षय कुमार की फिल्म, 'द कश्मीर फाइल्स' के सामने बुरा हाल

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'बच्चन पांडे' काफी जोर-शोर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। इस एक्शन- कॉमेडी फिल्म के कलेक्शन में चौथे दिन यानि की सोमवार को भारी गिरावट आई है। 'बच्चन पांडे' को विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है, जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार कर रही है।

बच्चन पांडे अपने चौथे दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती दिख रही है। फिल्म के कलेक्शन में 65 से 70 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी है। फिल्म ने सोमवार को महज 4 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है। जिसके बाद चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 41 करोड़ तक पहुंचा है।

bachchhan-paandey-day-4-box-office

अक्षय कुमार, कृति सैनन, जैकलीन और अरशद वारसी स्टारर इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। फिल्म को ओपनिंग के साथ ही दर्शकों से काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। फिलहाल बच्चन पांडे के लिए अब 100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचना मुश्किल दिखता है। जो कि अक्षय कुमार की फिल्म के लिए हैरान करने वाली बात है।

चार दिनों का कलेक्शन

चार दिनों का कलेक्शन

फिल्म के चार दिनों का कलेक्शन इस प्रकार रहा है-

शुक्रवार- 13.25 करोड़
शनिवार- 12 करोड़
रविवार- 12 करोड़
सोमवार- 4 करोड़ (approx)

कम स्क्रीन पर हुई है रिलीज

कम स्क्रीन पर हुई है रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्में भारत में कम से कम 4200-4500 या इससे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होती हैं। लेकिन बच्चन पांडे को द कश्मीर फाइल्स की वजह से सिर्फ 3000 स्क्रीन पर ही रिलीज किया गया..

जबरदस्त क्लैश

जबरदस्त क्लैश

देखा जाए तो 'द कश्मीर फाइल्स' ने अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई पर जबरदस्त प्रभाव डाला है। जहां अनुपम खेर की फिल्म दूसरे वीकेंड के बाद भी डबल आंकड़ों में कमाई कर रही है, बच्चन पांडे 70 प्रतिशत तक नीचे गिर चुकी है।

अक्षय कुमार की फ्लॉप

अक्षय कुमार की फ्लॉप

पिछले कुछ सालों में रिलीज हुई यह अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल होने वाली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन मुश्किल से 70 करोड़ तक पहुंच सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X