Box Office बच्चन पांडे vs द कश्मीर फाइल्स : अक्षय कुमार की तीसरे दिन इतनी कमाई, करोड़ों नुकसान !
अक्षय कुमार, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस और अरशद वारसी की फिल्म बच्चन पांडे का बॉक्स ऑफिस द कश्मीर फाइल्स के सामने कमजोर दिख रहा है। जहां रिलीज होने के 10 दिन बाद भी द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड कायम किया है। वहीं होली के मौके पर रिलीज हुई बच्चन पांडे वीकेंड में अपने बॉक्स ऑफिस बिजनेस को उठा नहीं पायी है। 25 मार्च को RRR फिल्म की रिलीज का जोरदार झटका भी बच्चन पांडे को बॉक्स ऑफिस पर झेलना है।

बच्चन पांडे को बेहतरीन रिव्यू और एक्शन से लबरेज फिल्म होने के बाद भी दर्शकों का साथ कम मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। बच्चन पांडे में अक्षय कुमार का स्टारडम द कश्मीर फाइल्स की भावुक कहानी के आगे घुटने टेकता हुआ दिखाई दे रहा है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट अनुसार बच्चन पांडे की पहले दिन की कमाई 13.25 करोड़ के करीब की रही है। शनिवार को बच्चन पांडे ने कमाई 12 करोड़ तक की है।

वीकेंड पर बच्चन पांडे की 37.50 करोड़ की कमाई
वहीं रिपोर्ट अनुसार रविवार को भी बच्चन पांडे की कमाई 12 करोड़ के करीब रही है। ऐसे में वीकेंड पर बच्चन पांडे ने केवल 37.50 करोड़ की कमाई की है। इसके मुकाबले द कश्मीर फाइल्स को देखा जाए तो शुक्रवार यानी कि होली के दिन द कश्मीर फाइल्स ने 19.15 करोड़।

द कश्मीर फाइल्स की कमाई 167.45 करोड़
शनिवार को द कश्मीर फाइल्स की कमाई 24.80 करोड़। रविवार को द कश्मीर फाइल्स की कमाई 26.20 करोड़ की हुई है। जो कि बच्चन पांडे से काफी अधिक है। ऐसे में द कश्मीर फाइल्स ने 10 दिन मेंबॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 167.45 करोड़ की करली है। जल्द 200 करोड़ का आंकड़ा भी यह फिल्म पार कर सकती है।

200 करोड़ का बजट क्या निकाल पाएगी बच्चन पांडे?
बच्चन पांडे का बजट 200 करोड़ के करीब है। उम्मीद की जा रही थी कि शनिवार और रविवार को यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी। मुंबई और गुजरात में बच्चन पांडे को कमाई में अच्छी ग्रोथ मिली है। यूपी, बिहार में भी अक्षय कुमार की इस फिल्म को कमाई के लिहाज से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। आरआरआर रिलीज भी इस फिल्म के लिए बड़ी रूकावट ला सकती है।

बच्चन पांडे में कमाई में गिरावट की वजह है ये?
बच्चन पांडे की कमाई में गिरावट की सबसे बड़ी वजह द कश्मीर फाइल्स का क्रेज है। द कश्मीर फाइल्स के टिकट खरीदकर लोगों को यह फिल्म सिनेमाघर में दिखाई जा रही है। 8 राज्यों में टैक्स फ्री होने के कारण फिल्म के टिकट की कीमत भी कम दाम पर मौजूद हैं। साथ ही महिला, पुरुष से लेकर युवा पीढ़ी तक गुड कंटेंट और कश्मीरी पंडितों की दर्दनाक हकीकत को पर्दे पर देखने के लिए सिनेमाघर पहुंच रही है। माउथ पब्लिसिटी से द कश्मीर फाइल्स को सबसे अधिक कमाई में फायदा लीक होने का बाद भी मिला है।


Click it and Unblock the Notifications