बच्चन पांडे Box Office : पहले दिन अक्षय कुमार की इतने करोड़ कमाई? टूटेगा सूर्यवंशी रिकॅार्ड, 2 बड़ा झटका!

होली के मौके पर सिनेमाघर में अक्षय कुमार की एक्शन कॉमेडी फिल्म बच्चन पांडे रिलीज हुई है। अगर आप सोच रहे हैं कि होली का लंबा वीकेंड होने के कारण अक्षय कुमार, कृति सेनन, अरशद वारसी और जैकलीन फर्नांडिस की इस फिल्म की करोड़ों की कमाई होगी, तो इस विचार पर ब्रेक लगाने की जरूरत है।

Bachchhan Paandey,

इसकी वजह है 11 मार्च को रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स जो कि हर दिन अपनी कमाई में कई करोड़ बटोरते हुए 80 करोड़ से अधिक का आंकड़ा पार कर चुकी है। ऐसे में आपको बताते हैं कि ट्रेड के जानकारों ने द बच्चन पांडे की पहले दिन ओपनिंग कमाई की उम्मीद कितने की है।

यानी कि बच्चन पांडे पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है? राजामौली की आरआरआर और द कश्मीर फाइल्स 2 बड़ा झटका बच्चन पांडे के सामने मौजूद है। द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर 97 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

बच्चन पांडे की पहले दिन की कमाई

बच्चन पांडे की पहले दिन की कमाई

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल अनुसार बच्चन पांडे 10 करोड़ से अधिक का कलेक्शन पहले दिन करती है तो यह उसके लिए एक अच्छी शुरुआत होगी। होली के मौके पर रिलीज इस फिल्म को द कश्मीर फाइल्स से टक्कर मिलेगी।

बच्चन पांडे पहले दिन की कमाई 15 करोड़ के करीब

बच्चन पांडे पहले दिन की कमाई 15 करोड़ के करीब

फिल्म जानकारों के अनुसार होली का लंबा वीकेंड होने के कारण बच्चन पांडे के लिए सिनेमाघर में भीड़ होगी। अक्षय कुमार का नाम और बच्चन पांडे एक हार्डकोर कर्मशियल एंटरटेनर है। पहले दिन यह फिल्म 14 से 15 करोड़ की कमाई बटोर सकती है।

अगर द कश्मीर फाइल्स ना होती तो , इतनी होती कमाई

अगर द कश्मीर फाइल्स ना होती तो , इतनी होती कमाई

कोईमोई ने पहले दिन बॅाक्स आफिस की कमाई का अंदाजा लगाते हुए जानकारी दी है कि पहले दिन फिल्म की कमाई 15 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। द कश्मीर फाइल्स ने फिल्म की कमाई को लगाम लगा दी है वरना यह फिल्म 20 करोड़ तक का कलेक्शन कर लेती।

क्या टूटेगा सूर्यवंशी का रिकॅार्ड

क्या टूटेगा सूर्यवंशी का रिकॅार्ड

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के दौरान आधे सिनेमाघर खुले होने के बाद भी अक्षय कुमार की सूर्यवंशी हिट साबित होते हुए 196 करोड़ के करीब की कमाई की थी। ओपनिंग दिन पर सूर्यवंशी की कमाई 26 करोड़ के करीब रही थी।

RRR और द कश्मीर फाइल्स बड़ी चुनौती

RRR और द कश्मीर फाइल्स बड़ी चुनौती

रहा सवाल बच्चन पांडे का तो इसका बजट 200 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में कमाई इससे पार करनी होगी। एक तरफ द कश्मीर फाइल्स 80 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। दूसरी तरफ 25 मार्च को राजामौली की RRR रिलीज हो रही है। बच्चन पांडे के लिए कमाई के लिए मौका कम और चुनौती से भरा हुआ है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X