बच्चन पांडे ओपनिंग Box Office: अक्षय कुमार खुद की 6 फिल्मों से पीछे, कश्मीर फाइल्स का जोरदार झटका!

अक्षय कुमार की बच्चन पांडे होली के मौके पर रिलीज होकर भी वो धूम नहीं मचा पाई जिसकी उम्मीद की जा रही है। बच्चन पांडे की एडवांस बुकिंग ठीक रही है। मुंबई, दिल्ली और एनसीआर में इसके कई शो थिएटर में भरे हुए दिखाई दिए। लेकिन जो आंकड़ा सामने आ रहा है वो बता रहा है कि ओपनिंग कलेक्शन के लिहाज से अक्षय कुमार अपनी पिछली कई सारी फिल्मों से पीछे हो चुके हैं।

bachchhan paandey,

साथ ही बच्चन पांडे से अधिक कमाई द कश्मीर फाइल्स से 8 वें दिन कर डाली है। ऐसे में बच्चन पांडे के लिए वीकेंड पर कमाई की गिनती को अधिक करना बेहद जरूरी हो गया है। ट्रेड जानकार सुमित कादेल के अनुसार बच्चन पांडे की पहले दिन की कमाई 13 से 14 करोड़ के बीच की रही है।

बच्चन पांडे की धीमी शुरुआत, द कश्मीर फाइल्स की शुक्रवार को इतनी कमाई

बच्चन पांडे की धीमी शुरुआत, द कश्मीर फाइल्स की शुक्रवार को इतनी कमाई

इसी के साथ द कश्मीर फाइल्स ने धमाकेदार 22 करोड़ के करीब की कमाई शुक्रवार को कर दी है जो कि यह बता रही है कि हर दिन यह अपनी कमाई से रिकॉर्डतोड़ रही है। अक्षय कुमार की पिछली द फिल्मों की कमाई की ओपनिंग पर गौर किया जाए तो सूर्यवंशी की ओपनिंग कमाई 26.29 करोड़ की रही है।

अक्षय कुमार की 6 फिल्मों की ओपनिंग कमाई

अक्षय कुमार की 6 फिल्मों की ओपनिंग कमाई

अक्षय कुमार की 2.0 की ओपनिंग कमाई 20.25 करोड़ की रही है। केसरी फिल्म की ओपनिंग कमाई 21.06 करोड़। गोल्ड की ओपनिंग कमाई 25.25 करोड़। मिशन मंगल की ओपनिंग कमाई29.16 करोड़। गुड न्यूज की ओपनिंग कमाई 17.56 करोड़ के बीच की रही है।

द कश्मीर फाइल्स से बड़ा घाटा

द कश्मीर फाइल्स से बड़ा घाटा

शुरुआती रिपोर्ट में जानकारोंका मानना था कि बच्चनपांडे की कमाई 15 करोड़ से अधिक की हो सकती है। ऐसा मालूम होता है कि द कश्मीर फाइल्स के स्क्रीन की गिनती 4000 होने का घाटा साफ तौर पर बच्चनपांडे को हुआ है। होली के मौके पर भी सिनेमाघर द कश्मीर फाइल्स को देखने के लिए हाउसफुल रहे हैं।

सूर्यवंशी की पहले दिन की कमाई से काफी दूर बच्चन पांडे

सूर्यवंशी की पहले दिन की कमाई से काफी दूर बच्चन पांडे

दूसरी तरफ अक्षय कुमार की पिछली सुपरहिट फिल्म को देखा जाए तो वह सूर्यवंशी रही है। कोरोना में सिनेमाघर केवल 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ खुलने पर भी फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ की ओपनिंग की और साथ ही भारत में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 196 करोड़ का रहा है। विश्व स्तर पर सूर्यवंशी की कमाई ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया।

बच्चन पांडे का बजट 200 करोड़, RRR से पहले क्या होगा हाल?

बच्चन पांडे का बजट 200 करोड़, RRR से पहले क्या होगा हाल?

बच्चन पांडे का बजट 200 करोड़ के करीब है ऐसे में 25 मार्च से पहले इस फिल्म को अपनी कमाई की रफ्तार बढ़ानीहोगी। राजामौली की RRR रिलीज से पहले बच्चन पांडे के पास केवल चुनिंदा दिन बचे हुए हैं। ऐसे में जैकलीन फर्नांडिस, कृति सेनन और अरशद वारसी जैसी लाजवाब स्टार कास्ट और एंटरटेनमेंट से लकदक फिल्म बच्चन पांडे क्या कमाल दिखाती है ये देखना दिलचस्प होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X