Baby John Box Office Day 2: दूसरे दिन औंधे मुंह गिरी वरुण धवन की फिल्म, कमाई सिर्फ इतने करोड़!

baby john box office varun Dhawan

Baby John Box Office Day 2- इस वक्त साउथ की फिल्मों ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है। कोई फिल्म रिलीज होती है को वो सामने आकर धमाका कर देती है।

लेकिन हाल ही में वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन भी रिलीज हुई है और इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म ने अच्छी खासी ओपनिंग दी तो लगा था कि फिल्म काफी अच्छी कमाई करने वाली हैं। लेकिन अब इस फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आया है और लोग इसको देखकर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

दूसरे कितनी कमाई?

बेबी जॉन ने अपने पहले दिन 11.25 करोड़ की शानदार कमाई की थी और कहा जा रहा था कि ये वरुण के लाइफ की सबले जबरदस्त फिल्म हो सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है और फिल्म दूसरे दिन की बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी है।

इस फिल्म ने दूसरे दिन 5 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया है। खबरें हैं कि फिल्म ने दूसरे 4.5 करोड़ की कमाई की है जो कि काफी कम है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म आने वाले वक्त में किस तरह की कमाई करती है। बता दें कि वरुण धवन के साथ इस फिल्म में कई शानदार कलाकार मौजूद हैं।

सलमान खान का कैमियो

वरुण धवन के सपोर्ट के लिए मेगास्टार सलमान खान अक्सर खड़े रहते हैं। इस फिल्म में भी सलमान खान का कैमियो है जिसको अटली ने निर्देशित किया है। जी हां, इस फिल्म को कलीस ने निर्देशित किया है लेकिन सिर्फ सलमान खान वाला सीन अटली ने निर्देशित किया है।

बता दें सलमान खान के कैमियो ने भी इस फिल्म को उस फायदे तक फिलहाल नहीं पहुंचाया है। देखने वाली बात होगी कि इस वीकेंड तक फिल्म में क्या जान आती है।

More from Filmibeat

Read more about: baby john box office varun dhawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X