..................... Baby John Box office Collection: varun Dhawan movie baby john flopped on fourth day, earned few crore - Hindi Filmibeat

Baby John BO Collection: वीकेंड पर भी नहीं चला Baby John का जादू, चौथे दिन हुई बुरी तरह फ्लॉप

varun Dhawan

Baby John Box office Collection: वरुण धवन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। स्त्री 2 के कैमियो के बाद अब वरुण धवन बेबी जॉन फिल्म में नजर आ रहे हैं।

कालीस के निर्देशन में बनी यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज की गई थी। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म 40 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने कितनी कमाई की है।

नहीं चला वरुण धवन का जादू
साउथ एक्टर विजय की फिल्म थेरी(2016) की रीमेक फिल्म बेबी जॉन रिलीज तो हुई, लेकिन फिल्म लोगों पर अपना जादू नहीं चला पा रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज चौथा दिन है, लेकिन फिल्म कमाई के मामले में काफी पीछे रह गई है। फिल्म का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार है चलिए देखते हैं कि फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है। पहले दिन फिल्म ने 11.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन- 4.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 3.65 करोड़ रुपये।

चौथे दिन बस इतना कमा पाई बेबी जॉन
वहीं चौथे दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो फिल्म ने चौथे दिन 4.25 करोड़ रुपये का (अनुमानित) कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 23.90 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि ओपिनिंग डे के बाद से फिल्म में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

पुष्पा 2 और मुफासा जैसी फिल्मों के बीच रिलीज हुई बेबी जॉन
बता दें कि बेबी जॉन में वरुण धवन के अलावा कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और सलमान खान भी इस फिल्म में नजर आए हैं, लेकिन उसके बाद भी फिल्म अपना जादू नहीं दिखा पा रही है। वरुण धवन की फिल्म ऐसे समय पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जहां पुष्पा 2 का जादू लोगों के सिर पर चढ़ा है और मुफासा भी तगड़ी कमाई कर रही है। ऐसे में वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन को कमाई के मामले में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X