BOX OFFICE: ना कैटरीना का जादू चला.. ना 'खान' का नाम.. फिल्म बेकार.. तो सब FAIL
फिल्म रिलीज होते ही इंतजार होता है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का। बता दें, इस शुक्रवार दो फिल्में रिलीज हुई हैं.. 'बार बार देखो' और 'फ्रीकी अली'.... दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक ओपनिंग दी है। बार बार देखो ने शुक्रवार को 6.81 करोड़ के लगभग की कमाई की है। जबकि, फ्रीकी अली 2.55 करोड़ तक में ही सिमट गई।
दोनों ही फिल्मों को समीक्षकों से काफी निगेटिव कमेंट्स सुनने को मिला। लेकिन उम्मीद है कि वीकेंड पर दर्शक कैटरीना कैफ- सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म को देखना पसंद करेंगे। वीकेंड में यह फिल्म कहां तक बढ़ पाती है, यह देखना दिलचस्प होगा।
[कोई दबंगई नहीं.. सुपरस्टार 'खान' हैं.. कर दी बिग बजट फिल्म REJECT!]

बहरहाल, यहां जानते हैं 2016 में अब तक रिलीज फिल्मों की ओपनिंग रिपोर्ट-
सुल्तान
इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है सलमान खान की फिल्म सुल्तान ने। फिल्म ने 36.54 करोड़ की ओपनिंग दी।
फैन
दूसरे नंबर पर शाहरूख खान की फिल्म फैन.. फैन ने पहले दिन 19.20 करोड़ का कलेक्शन किया था।
हाउसफुल 3
तीसरे नंबर पर है अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 3.. फिल्म ने पहले दिन 15.21 करोड़ की कमाई की थी।
रूस्तम
वहीं, चौथे नंबर पर एंट्री ली है अक्षय कुमार की फिल्म रूस्तम ने। फिल्म ने 14.11 करोड़ की ओपनिंग दी है।
एयरलिफ्ट
अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट ने पहले 12.35 करोड़ की कमाई की थी।
बागी
बागी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस धमाका कर दिया। फिल्म ने 11. 87 करोड़ की कमाई की।
ढिशूम
वरूण धवन- जॉन अब्राहम की फिल्म ढ़िशूम ने पहले दिन 11.05 करोड़ की ओपनिंग की थी.
उड़ता पंजाब
वहीं, शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म उड़ता पंजाब ने पहले दिन 10.05 करोड़ की कमाई की थी.


Click it and Unblock the Notifications























