BOX OFFICE: दुनियाभर में 'बाहुबली 2' का धमाका.. पहले दिन ही 200 करोड़ पार!
एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 201 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है। यहां जानें पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।
एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 ने जबरदस्त ओपनिंग की है। लेकिन सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फिल्म का क्रेज सबसे सिर चढ़कर बोल रहा है। बता दें, बाहुबली 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 201 करोड़ के साथ ओपनिंग की है।
[भारत ही नहीं.. ओवरसीज में भी 'बाहुबली 2' का धमाकेदार कलेक्शन!]
भारत में फिल्म 121 करोड़ के साथ जबरदस्त शुरुआत की है। जबकि वीकेंड यह आंकड़ा ताबड़तोड़ बढ़ सकता है। बॉक्स ऑफिस का हाल देखकर साफ है कि भारत में फिल्म 600 करोड़ तक का कलेक्शन आराम से कर जाएगी।

वहीं, ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ तक जा सकती है। यानि की यह बनेगी भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म। लेकिन उससे पहले यहां जानें दुनियाभर में भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











