#Weekend पर बाहुबली 2 बॉक्स ऑफिस का तमाशा - तीन दिन और 300 करोड़!
बाहुबली 2 का बॉक्स ऑफिस सफर शानदार चल रहा है। दो दिनों में फिल्म ने 223 करोड़ की कमाई कर ली है। और अब माना जा रहा है कि वीकेंड पर तीन दिनों में फिल्म 300 करोड़ की कमाई कर डालेगी।
बाहुबली 2 का शानदार बॉक्स ऑफिस सफर धमाकेदार तरीके से आगे बढ़ रहा है। पहले दिन और दूसरे दिन फिल्म ने 121 करोड़ और 102 करोड़ की कमाई की। दो दिन में फिल्म ने 223 करोड़ कमा लिए है।
वहीं रविवार को फिल्म ने 90 प्रतिशत दर्शकों के साथ ओपनिंग की। और माना जा रहा है कि तीन दिन का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 300 करोड़ के पार जाएगा।

फिल्म ने 95 प्रतिशत की ओपनिंग की थी जो सुलतान और दंगल से ज़्यादा थी। दूसरे दिन भी बाहुबली 2 ने दंगल और सुलतान की Occupancy को पीछे छोड़ दिया है। और इसलिए माना जा रहा है कि दूसरे दिन भी फिल्म 40 करोड़ के लगभग कमाई कर सकती है।
हिंदी सर्किट में पहले दिन भी फिल्म ने करीब 80 प्रतिशत की ओपनिंग की थी जो रईस औऱ काबिल की मिली हुआ ओपनिंग से ज़्यादा है। यानि कि बाहुबली 2 हिंदी में भी रिकॉर्ड कायम कर सकती है और देखा जाए तो ये किसी भी हिंदी डब फिल्म के लिए उपलब्धि है।
अब फिल्म 3 दिन में 300 करोड़ कमा ले जाएगी यानि कि बॉलीवुड का सबसे बड़ा वीकेंड। जानिए बॉलीवुड के अब तक के टॉप वीकेंड फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications