#BoxOffice: ओपनिंग छोड़िए, बाहुबली 2 ने दूसरे दिन और बड़ा धमाका किया है!
बाहुबली 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की सुनामी अभी शांत नहीं होने वाली है। कम से कम शनिवार का कलेक्शन तो यही कहता है। हालांकि फिल्म ने 100 करोड़ पार कर लिए हैं लेकिन शनिवार का कलेक्शन आपको और चौंका देगा।
अभी तक तो केवल बाहुबली की ओपनिंग की बात हुई है लेकिन अब देते हैं बाहुबली 2 के दूसरे दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट। दरअसल, ट्रेड की मानें तो दूसरे दिन फिल्म की Occupancy 80 प्रतिशत रही है। यानि कि माना जा रहा है कि बाहुबली हिंदी दूसरे दिन, अपने पहले दिन का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी।
फिल्म ने 95 प्रतिशत की ओपनिंग की थी जो सुलतान और दंगल से ज़्यादा थी। दूसरे दिन भी बाहुबली 2 ने दंगल और सुलतान की Occupancy को पीछे छोड़ दिया है। और इसलिए माना जा रहा है कि दूसरे दिन भी फिल्म 40 करोड़ के लगभग कमाई कर सकती है।

हिंदी सर्किट में पहले दिन भी फिल्म ने करीब 80 प्रतिशत की ओपनिंग की थी जो रईस औऱ काबिल की मिली हुआ ओपनिंग से ज़्यादा है। यानि कि बाहुबली 2 हिंदी में भी रिकॉर्ड कायम कर सकती है और देखा जाए तो ये किसी भी हिंदी डब फिल्म के लिए उपलब्धि है।
बाहुबली की ओपनिंग रिपोर्ट और दूसरे दिन की रिपोर्ट में ज़्यादा अंतर नहीं है। कल 2 बजे तक तो वैसे भी असली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ ही जाएंगे।
फिल्म की प्री रिलीज़ रिपोर्ट आ चुकी है और सुलतान - दंगल के रिकॉर्ड टूट चुके हैं। वहीं फिल्म इंटरनेशनल टॉप 20 फिल्मों में तो शामिल हो ही रही है। जानिए अब तक का बॉक्स ऑफिस स्कोर -


Click it and Unblock the Notifications