बाहुबली 2 का बॉक्स ऑफिस भाव - 411% PROFIT...ब्लॉकबस्टर से बड़ी ब्लॉकबस्टर

बाहुबली 2 की कमाई ताबड़तोड़ जारी है और अब फिल्म का मुनाफा सुनकर तो आपके होश ही उड़ जाएंगे। माना जा रहा है कि फिल्म ने 411 प्रतिशत की बॉक्स ऑफिस कमाई की है। और इस साल की चंद प्रॉफिट वाली फिल्मों में है

बाहुबली 2 की बॉक्स ऑफिस की कमाई को तो शानदार तरीके से किताब के रूप में लिखा जा सकता है। जहां फिल्म 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है वहीं अगर मुनाफे की बात करें तो बाहुबली 411 प्रतिशत मुनाफा कमा चुकी है।

फिल्म भारत में 6500 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई थी और ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद फिल्म के मुनाफे से प्रोड्यूसर मालामाल हैं। हालांकि बाहुबली की टीम को यकीन था कि फिल्म कमाएगी पर ऐसा गदर मचाएगी ये नहीं पता था।

baahubali-the-conclusion-registers-411-percent-profit-at-the-box-office

वहीं अगर केवल बाहुबली हिंदी की बात करें तो 90 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म ने 370 करोड़ का प्रॉफिट कमा लिया है। फिल्म ने अभी तक 460 करोड़ की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म की पकड़ कम नहीं हो रही है।

फैन्स में अभी तक भी बाहुबली को लेकर इतना ज़्यादा क्रेज़ है कि फिल्म ने 22 दिनों बाद भी ताबड़तोड़ कमाई जारी रखी है। इतना ही नहीं माना जा रहा है कि बाहुबली 2 अभी भी कम से कम 10 दिन बॉक्स ऑफिस पर और टिकेगी।

लेकिन सूत्रों की मानें तो जब तक सलमान खान की ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने नहीं आती तब तक बाहुबली 2 का तूफान जारी रहेगा। जानिए फिल्म के बारे में दिलचस्प बॉक्स ऑफिस Facts -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X