दूसरे दिन भी बाहुबली 2 की CENTURY... दो दिन की कमाई 223 करोड़!
बाहुबली 2 के शनिवार के आंकड़े आ चुके हैं। पहले दिन 121 करोड़ की ओपनिंग करने के बाद भी फिल्म ने दूसरे दिन 102 करोड़ की कमाई की। जानिए हिंदी में हुआ कितना कलेक्शन और पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।
बाहुबली 2 की दूसरे दिन की कमाई के कयास लगाए जा रहे थे। माना जा रहा था कि दिन भर फिल्म को लेकर सिनेमाघरों में काफी उत्सुकता दिखी और दूसरे दिन भी फिल्म 100 करोड़ की कमाई पार करेगी और ऐसा ही हुआ।
दूसरे दिन बाहुबली 2 ने कुल 102 करोड़ की कमाई की। जहां हिंदी ने 42 करोड़ की कमाई की वहीं तमिल, तेलुगू और मलयालम ने 60 करोड़ की कमाई की। यानि कि शनिवार को बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस को 102 करोड़ गिफ्ट किया।

पहले दिन के 121 करोड़ और दूसरे दिन के 102 करोड़ मिलाकर फिल्म की कुल कमाई 223 करोड़ हो चुकी है। वहीं रविवार को भी सुबह की रिपोर्ट शानदार रही है। जिसके हिसाब से माना जा रहा है कि तीसरे दिन भी फिल्म 90 करोड़ के लगभग कमाई करेगी।
ये तो तय है कि बाहुबली 2 भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन चुकी है। वैसे ये भी तय है कि फिल्म पीके के 720 करोड़ को रौंदते हुए 1000 करोड़ की कमाई करेगी और भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनेगी।
जानिए क्यों बाहुबली 2 लोगों को सिनेमाघरों तक खींच रही है -


Click it and Unblock the Notifications











