BOX OFFICE: भारत ही नहीं.. ओवरसीज में भी 'बाहुबली 2' का धमाकेदार कलेक्शन!
बाहुबली 2 सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ओवरसीज में भी काफी अच्छी कमाई कर रही है। यहां जानें फिल्म की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।
बाहुबली 2 के बॉक्स ऑफिस धमाकों से अभी तक लोग बाहर नहीं निकल पाए हैं। भारत में फिल्म ने 121 करोड़ की ओपनिंग दी है। लेकिन बता दें, सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ओवरसीज में भी बाहुबली 2 का क्रेज बॉक्स ऑफिस पर साफ दिख रहा है।
विश्वभर में बाहुबली लगभग 9000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। ओवरसीज की बात करें तो सिर्फ यूएस- कनाडा में ही फिल्म ने 17 करोड़ की ओपनिंग दे दी है। जबकि मलेशिया और यूके में भी फिल्म दमदार कमाई कर रही है।

एसएस राजामौली की इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया है। फर्स्ट डे की बात करें तो फिल्म के लगभग सभी शोज हाउसफुल रहे हैं। जबकि वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग फुल है।


Click it and Unblock the Notifications











