#JustIn: 100 करोड़ की सुनामी बनी बाहुबली 2, ओपनिंग के साथ 100 करोड़ क्लब
बाहुबली 2 ने वो कर ही दिया जिसकी सबको उम्मीद थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की ओपनिंग की है और बाहुबली 1 भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।
बाहुबली 2 बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ले्कर आई है। कयास थे कि फिल्म 70 - 80 करोड़ कमा सकती है लेकिन अब सूत्रो की मानें तो बाहुबली 2 ने 100 करोड़ की ओपनिंग करते हुए सेंचुरी मार दी है। इसके साथ ही बाहुबली 2 भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है।
एसएस राजामौली की फिल्म ने सुबह 95 प्रतिशत दर्शकों के साथ ओपनिंग की थी और ज़्यादातर सिनेमाघर हाउसफुल थे। और अब फिल्म की टीम को आज ही सक्सेस पार्टी मना लेनी चाहिए।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म की नेट कमाई 115 से 120 करोड़ भी हो सकती है । वहीं हिंदी की ओपनिंग 35 से 40 करोड़ मानी जा रही है। ये तो तय है कि बाहुबली 2 भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन चुकी है।
वैसे ये भी तय है कि फिल्म पीके के 720 करोड़ को रौंदते हुए 1000 करोड़ की कमाई करेगी और भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनेगी।
जानिए भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्में। ये कलेक्शन इन फिल्मों की सभी भाषाओं की कमाई मिलाकर हुआ कलेक्शन है -


Click it and Unblock the Notifications