#BoxOffice: बाहुबली 2 के ओपनिंग कलेक्शन ने सुलतान, दंगल, बाहुबली 1 को पछाड़ा!
बाहुबली 2 रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म लोगों को पसंद आ रही है। जहां तक रही बॉक्स ऑफिस की बात तो ये साफ ज़ाहिर हो चुका है कि बाहुबली 2 ने बाहुबली 1 से ज़्यादा कलेक्शन कर लिया है।
हमने आपको सुबह ही बताया कि बाहुबली 2 ने 95 प्रतिशत की Occupancy के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की है और अब खबर है कि बाहुबली 2 के पहले दिन की कमाई ने सुलतान, दंगल और बाहुबली 1 को पछाड़ दिया है।
जहां बाहुबली 1 ने 70 प्रतिशत की oCCUPANCY के साथ 50 करोड़ की ओपनिंग की थी वहीं सुलतान ने 65 प्रतिशत के साथ 40 करोड़ की ओपनिंग की थी। और इस साल की सारी फिल्मों को पछाड़ते हुए बाहुबली 2 ने शानदार ओपनिंग की है।

ये भी देखा जाना ज़रूरी है कि जहां बाहुबली ने 4000 स्क्रीन पर 70 प्रतिशत की ओपनिंग दी थी वहीं बाहुबली 2 ने 8000 स्क्रीन पर 95 प्रतिशत की ओपनिंग दी है। ट्रेड एक्सपर्ट अक्षय राठी की मानें तो फिल्म 65 से 70 करोड़ की ओपिनिंग कर चुकी है।
हालांकि सुबह के शो के बाद अभी शाम और रात के शो की रिपोर्ट आनी बाकी है, जिसके बाद ही पहले दिन का असली आंकड़ा सबके सामने होगा। लेकिन ये आंकड़ा 65 करोड़ से कम नहीं होगा ये तो तय है।
इस लिहाज़ से बाहुबली 2 भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर तो बन ही चुकी है। बस एलान होना बाकी है। वैसे जानिए अब तक बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











