बाहुबली की बॉक्स ऑफिस पर 95% की धमाकेदार #OPENING...धराशाई होंगे सारे रिकॉर्ड
बाहुबली 2 को भले ही मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा हो लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर ली है। और इस लिहाज़ से माना जाए तो फिल्म ताबड़तोड़ सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगी।
बाहुबली ने अपना धमाका कर दिया है। जहां फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही ये साफ हो गया था कि फिल्म शानदार तरीके से अपनी ओपनिंग करेगी वहीं ट्रेड पंडितों के कयास की मानें तो बाहुबली के पहले शो की ओपनिंग ही 95% है जो कि बॉलीवुड इतिहास में शायद ही हुआ हो।
कई जगह पहले शो 8 बजे से थे तो कई जगह 9 बजे से और कुल मिलाकर सभी शो हाउसफुल हैं। इस लिहाज़ से देखा जाए तो बाहुबली की 85 करोड़ की ओपनिंग के कयास भी टूट सकते हैं। कुछ लोगों ने वैसे भी इसकी 100 करोड़ ओपनिंग की आशंका जताई थी।

हिंदी सर्किट में भी फिल्म ने करीब 80 प्रतिशत की ओपनिंग की है जो रईस औऱ काबिल की मिली हुआ ओपनिंग से ज़्यादा है। यानि कि बाहुबली 2 हिंदी में भी रिकॉर्ड कायम कर सकती है और देखा जाए तो ये किसी भी हिंदी डब फिल्म के लिए उपलब्धि है।
बाहुबली की ओपनिंग रिपोर्ट सुलतान से ज़्यादा है और इस लिहाज़ से देखा जाए तो फिल्म सुलतान का रिकॉर्ड तो तोड़ने ही वाली है। पहली फिल्म ने भी शानदार रिकॉर्ड तोड़े थे।
वैसे भी फिल्म की प्री रिलीज़ रिपोर्ट आ चुकी है और सुलतान - दंगल के रिकॉर्ड टूट चुके हैं। वहीं फिल्म टॉप 20 फिल्मों में तो शामिल हो ही रही है। जानिए अब तक का बॉक्स ऑफिस स्कोर -


Click it and Unblock the Notifications