#BoxOffice: बस कुछ घंटे और बाहुबली 2 की कमाई सबसे बड़ा RECORD बनाएगी!

बाहुबली 2 ने धमाके करना खत्म नहीं किया है और अब फिल्म एक के बाद एक शानदार रिकॉर्ड बनाने के बाद भारत का 1000 करोड़ क्लब खोलने को तैयार है।

बाहुबली 2 की बॉक्स ऑफिस पर कमाई सुनकर अच्छे अच्छों के होश उड़ जा रहे हैं। एसएस राजामौली की तेलुगू फिल्म ने अब तक सारी भाषाओं की कमाई मिलाकर केवल भारत में बॉक्स ऑफिस पर 910 करोड़ कमा लिए हैं।

यानि कि केवल 100 करोड़ की कमाई और जिसके बाद बाहुबली 2 बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ की कमाई कर लेगी। बाहुबली को 1000 करोड़ की कमाई करने में एक या 2 दिन लगेंगे।

baahubali-box-office-collection

इसका मतलब है कि 20 दिनों में बाहुबली सारी भाषाओं में मिलाकर 1000 करोड़ की कमाई भारत में कर लेगी। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 1425 करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म ने सबको चौंका दिया है। रोज़ ही बॉक्स ऑफिस पर कोई ना कोई नया रिकॉर्ड बन जाता है। यहां तक कि बच्चों में भी बाहुबली का क्रेज़ साफ दिखाई दे गया है।

दरअसल, बाहुबली गेम, भारत का सबसे ज़्यादा डाउनलोड किया गया गेम बन गया है औऱ इसे 1 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है। ये गेम ही फिल्म को प्रमोट करने का एकमात्र तरीका था। इसके अलावा सोशल मीडिया छोड़कर फिल्म को कहीं प्रमोट नहीं किया गया।

वहीं रिकॉर्ड्स की बात करें तो बाहुबली 2 ही नहीं, केवल बाहुबली हिंदी ने भी एक के बाद एक धमाकेदार रिकॉर्ड बनाए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X