#BoxOffice: जारी है बाहुबली 2 की खिड़कीतोड़ कमाई, 2000 करोड़ क्लब की अगुवाई!
बाहुबली 2 का शानदार बॉक्स ऑफिस सफर जारी है और फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता अभी भी बरकरार है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से तो ये बात तय है कि फिल्म ताबड़तोड़ कमाई जारी रखेगी।
बाहुबली 2 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर चल रहा है और फिल्म अब करीब 1600 करोड़ रूपये कमा चुकी है। रिलीज़ के 23वें दिन तक फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1538 करोड़ रूपये है। फिल्म की रिलीज़ से पहले ही तय था कि फिल्म कम से कम 50 दिन तक टिकेगी।
ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म 2000 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली फिल्म होगी। वहीं माना जा रहा है कि चौथे रविवार को भी केवल हिंदी में फिल्म की कमाई कम से कम 6 करोड़ होगी।

यानि कि फिल्म अगर अभी बॉक्स ऑफिस पर अच्छे से टिकी रहती है और चीन में फिल्म का रिलीज़ होना बाकी है। ऐसे में देखना है कि क्या फिल्म 2000 करोड़ क्लब की शुरूआत कर पाएगी।
फिल्म की सफलता के से बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड भी बिल्कुल अचंभित है। और कमाल की बात ये है कि फिल्म की कमाई कहीं से भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जबकि अब तक हर जगह, फिल्म के बारे में सब कुछ लिखा और पढ़ा जा चुका है।
ऐसे में ये फिल्म का तगड़ा वर्ड ऑफ माउथ ही है जो फिल्म को इतनी सफलता दे रहा है। बाहुबली भारत में भी 978 करोड़ की कमाई कर चुकी है और फिल्म 1000 करोड़ की तरफ बढ़ रही है। जानिए फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन -


Click it and Unblock the Notifications