..................... baahubali mints 50 crore on first day but no hindi audiences - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: बाहुबली ने कमाए एक दिन में 50 करोड़, फिर कैसे फ्लॉप?

[बॉक्स ऑफिस] एसएस राजमौली की फिल्म 'बाहुबली : द बिगनिंग' को बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया शुरूआत मिली है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 60 करोड़ रुपए की कमाई की है। दो हिस्से में बने इस ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में एक नया आयाम तय किया है। लेकिन ये सब केवल तमिल और तेलुगू वर्जन के लिए। हिंदी दर्शकों को ये पिल्म ज़्यादा पसंद नहीं आ रही है।

bahubali box office collection in hindi

फिल्म को हिंदी में दर्शक नहीं मिल रहे हैं और हिंदी वर्जन को फिलहाल फ्लॉप माना जा रहा है। फिल्म को देशभर के 4 हजार सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इसे हिन्दी, तमिल, मलयालम और तेलुगु में बनी हैं। तेलुगु वर्जन ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। तमिल ने भी बढ़िया बिजनेस किया है। यूएस में ही फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
[BOX OFFICE: सलमान के सामने शाहरूख का 425 करोड़ का 'ईद रिकॉर्ड'!]

लेकिन हमारे हिंदी दर्शकों को ये कहानी रास नहीं आई है। फिल्म दो भाईयों के बीच युद्ध की कहानी है जो कि प्राचीन राज्य के लिए लड़ते हैं। फिल्म में प्रभास , राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, रमैया कृष्णन और तमन्ना भाटिया ने काम किया है। फिल्म को करण जौहर भी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X