सलमान खान + अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस = बाहुबली 2 का PROFIT!
बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करके सबका होश उड़ा दिया और अब फिल्म के मुनाफे की बात करें तो किसी को यकीन ही नहीं हो पाएगा।
सलमान खान और अक्षय कुमार की दो फिल्मों का बॉक्स अगर जोड़ दीजिएगा तब जाकर कहीं बाहुबली 2 का मुनाफा निकल पाएगा और वो भी केवल हिंदी में। दरअसल, बाहुबली जहां विश्व भर में कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है वहीं फिल्म की हिंदी कमाई ने भी सबको चौंका दिया।
फिल्म ने 503 करोड़ और 720 करोड़ ग्रॉस कमाई केवल हिंदी में कर डाली है। और बाहुबली का मुनाफा है लगभग 460 प्रतिशत! फिल्म इतनी सफलता पाएगी, ये किसी ने नहीं सोचा था!

दंगल और बाहुबली 2 की टक्कर बीते दिनों में बहुत दिलचस्प हुई और बॉक्स ऑफिस पर घमासान देखने को मिला। जहां एक तरफ बाहुबली 2 1700 करोड़ कमाकर आगे की तरफ बढ़ तो रही है पर ढीली हो चुकी है।
वहीं दंगल बाहुबली 2 को सबसे बड़ी भारतीय फिल्म के सिंहासन से उतार कर लगभग 1900 करोड़ की तरफ बढ़ रही है और चीन में फिल्म धमाकेदार कमाई भी कर रही है और प्रदर्शन भी।
[बाहुबली ने हिम्मत दे दी है...देखिए मेरी फिल्म क्या क्या करती है - अक्षय कुमार]
बाहुबली की हर दिन की कमाई अब 4 - 6 करोड़ पर आकर सिमट गई है वहीं दंगल चीन में हर दिन लगभग 8 से 10 करोड़ कमा रही है। ऐसे में ज़ाहिर सी बात है कि दंगल भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।
लेकिन दंगल की ये खुशी बस कुछ ही दिनों की है। दंगल की कमाई का ये दूसरा फेज़ है। फिल्म 7000 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई है। और बाहुबली 2 का चीन में रिलीज़ होना बाकी है।
[टिकट तक नहीं बेच पा रहे सलमान - आमिर]
फिलहाल दोनों ही फिल्में 2000 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही हैं। जानिए दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस सफर -


Click it and Unblock the Notifications