#Shock: मेरी फिल्म ने कमाई तो की है पर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट झूठी है! - बाहुबली डायरेक्टर
बाहुबली 2 डायरेक्टर एसएस राजामौली ने बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर खुलकर बात की। और उनकी मानें तो उनकी फिल्म ने कमाई तो बहुत की थी लेकिन प्रोड्यूसर ने आंकड़ों के बारे में झूठ बोला ।
बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बना दिया है लेकिन अब फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने झूठे बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर बात की है। बाहुबली 2 के बॉक्स ऑफिस को कमाल आर खान ने झूठा बताया और वहीं खबरें थीं कि आमिर खान को भी इन आंकड़ों पर भरोसा नहीं हुआ।
अब एसएस राजामौली ने झूठे बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर बात करते हुए कहा कि मेरी पिछली फिल्म मगधीरा के प्रोड्यूसर ने फिल्म के बारे में काफी झूठ बोला था।

ऐसा नहीं था कि फिल्म ने कमाई नहीं की थी लेकिन अगर 80 प्रतिशत आंकड़े सच थे तो 20 प्रतिशत झूठ मिला हुआ था। इसलिए राजामौली ने बताया कि उन्होंने मगधीरा के 100 दिन की सक्सेस पर रखी गई पार्टी में शामिल नहीं होने का फैसला लिया।
हालांकि राजामौली ने ये बातें पहले क्यों नहीं बताई पता नहीं। उनकी मानें तो मगधीरा अच्छी फिल्म थी और दर्शकों को पसंद भी आई थी लेकिन फिल्म की कमाई हमेशा बढ़ाकर बताई गई।
["मुझे यकीन नहीं हो रहा, लोग बाहुबली 2 जैसी गोबर फिल्म देख रहे हैं!"]
वहीं दूसरी तरफ बाहुबली 2 की सफलता के बाद भी राजामौली ने माना कि उनके जीवन में कुछ नहीं बदला है। वो अभी भी 2 BHK में रहते हैं और उनके पास एक ही गाड़ी जिसे वो खुुद ही ड्राइव करते हैं।
राजामौली ने माना कि फिल्म की सफलता से उनकी लाइफस्टाइल नहीं बदलेगी। वैसे जानिए, फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर क्या क्या कहा गया।


Click it and Unblock the Notifications