#BOOKED: अब सलमान खान किस मुंह से कहेंगे ईद मुबारक?
सलमान खान की ईद, आमिर खान का क्रिसमस, अक्षय कुमार की देशभक्ति और शाहरूख खान की दीवाली, सब कुछ धरी की धरी रह गई है। और इन सबको बाहुबली ने ज़मीन पर लाकर पटक दिया है।
बाहुबली 2 एक तरफ धमाकेदार कमाई कर रही है तो दूसरी तरफ बॉलीवुड को शर्मिंदा करते हुए फिल्म ने सीधा सलमान से लेकर अक्षय कुमार तक पर ज़ोरदार तमाचा मार दिया है। कारण ये नहीं कि फिल्म ने 1000 करोड़ कमा लिए है। कारण है इन सुपरस्टार्स की फिल्मों की बुकिंग।
दरअसल बॉलीवुड में एक अजीब सा पैटर्न है। साल के 52 शुक्रवार में से ईद सलमान के नाम है, तो रिपब्लिक डे, इंडिपेंडेंस डे अक्षय कुमार के नाम। दीवाली पर शाहरूख, अजय या ऋतिक आ जाते हैं तो क्रिसमस पर आमिर का दबदबा है।

इन सबके बीच फंस जाते हैं बेचारे नए स्टार्स और उनकी फिल्में। राजकुमार राव, रणबीर कपूर, सुशांत सिंह राजपूत कुछ ऐसा टैलेंट हैं जिन्हें उबरने का मौका कम मिल पाता है। लेकिन बाहुबली ने साबित कर दिया कि ये सब वहम।
बिना किसी त्योहार के, बिना किसी छुट्टी के रिलीज़ होने के बावजूद फिल्म ने ऐसी कमाई की कि सलमान खान का ईद का चांद देखता रह गया और शाहरूख के दीवाली के पटाखे फुस्स हो गए। वहीं आमिर का क्रिसमस केक भी फीका ही रह गया।
ज़ाहिर सी बात है कि बाहुबली ने साबित किया कि स्टारडम अच्छी फिल्मों से नहीं आता बल्कि कंटेंट से आता है। वहीं अब तो बॉलीवुड के बड़े स्टार्स को चाहिए कि थोड़ी शर्म करते हुए ये बड़ी डेट्स आने वाली पीढ़ियों को दे जिससे उनकी जगह बन सके।
वैसे जानिए बॉलीवुड को बाहुबली से क्या क्या सीखने की ज़रूरत है -


Click it and Unblock the Notifications