BOX OFFICE: 900 करोड़ के साथ.. दंगल को पीछे छोड़ेगी 'बाहुबली 2'!
ट्रेड एनालिस्टों की मानें तो बाहुबली 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की दंगल को पीछे छोड़ देगी।
बाहुबली 2 रिलीज होने के लिए तैयार है और माहौल कुछ ऐसा है जैसे कोई राष्ट्रीय त्योहार मनाया जा रहा है। फैंस का उत्साह इसी से साफ है कि बाहुबली 2 के ओपनिंग डे के लगभग सभी शहरों में सभी शोज हाउसफुल हैं। अब लोगों को फर्स्ट डे के टिकट लेने में काफी परेशानी हो रही है।
क्या.. एक साथ दिखेंगे दो- दो सलमान खान.. धमाकेदार होगी ईद!
बाहुबली 2 दुनियाभर में लगभग 9000 हजार स्क्रीन पर रिलीज की जा रही है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि फिल्म 50 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग ही देने वाली है। ट्रेड एनालिस्टों की मानें तो सिर्फ हिंदी डबिंग ही आराम से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

बता दें, अब तक आमिर खान की फिल्म दंगल भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। दंगल ने वर्ल्डवाइड 700 करोड़ का कलेक्शन किया है। लेकिन ट्रेस एक्सपर्ट के अनुसार, बाहुबली 2 दंगल को इस गद्दी से पीछे करने वाली है।
बाहुबली 2 से वर्ल्डवाइट 900 करोड़ के कमाई की उम्मीद है। बता दें, फिल्म चार भाषाओं में रिलीज हो रही है.. हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु.. लिहाजा, चारों भाषा की कमाई मिलाकर फिल्म यह आंकड़ा पार कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications