#Report: 30 करोड़ के बिके बाहुबली टिकट...100 करोड़ की शानदार ओपनिंग के कयास!
बाहुबली ने तोड़ा आमिर खान की दंगल का रिकॉर्ड। 24 घंटे में बुक हुए 1 मिलियन टिकट!
कहते हैं ना कि ऊपर वाला जब भी देता है, छप्पर फाड़ के देता है, बाहुबली 2 के साथ भी कुछ ऐसा हुआ है। अब फिल्म को लेकर फैन्स में कितना उत्साह है, ये तो आप सब जानते हैं लेकिन अब फिल्म के टिकट को लेकर मारामारी मचने वाली है।
केवल 24 घंटे में बाहुबली के 10 लाख टिकट बिक चुके हैं। यानि कि एवरेज कीमत 300 रूपये प्रति टिकट भी लगाई जाए तो हुआ 30 करोड़ रूपये। और ये केवल 24 घंटे की बुकिंग का हाल है। उसके पहले फिल्म तीन दिन से एडवांस बुकिंग खोल चुकी है।

वैसे भी बाहुबली 8000 स्क्रीन पर रिलीज़ हो रही है और ऐसे में माना जा रहा है कि कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर फिल्म 100 करोड़ की भी ओपनिंग कर ले जाए तो। बाहुबली के पहले पार्ट ने भी सारी भाषाओं में मिलाकर 50 करोड़ की ओपनिंग कर ली थी।
[#MustRead: बाहुबली का पहला रिव्यू आ चुका है...पढ़िए यहां]
उस दौरान तो फिल्म को लेकर इतनी उत्सुकता नहीं थी। अब तो कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, देश का राष्ट्रीय प्रश्न बन चुका है ऐसे में माना जा रहा है कि अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हुए बाहुबली में 100 करोड़ की ओपनिंग करने के सारे लक्षण हैं।
वैसे जानिए फिल्म को लेकर लगाए जा रहे हैं क्या क्या बॉक्स ऑफिस कयास -


Click it and Unblock the Notifications