250 करोड़ भी नहीं पहुंच पा रहे सलमान, कैसे होगा 750 करोड़ का बाहुबली TARGET!
आमिर खान को तहे दिल से शुक्रियाअदा करिए जो उन्होंने भारतीय सिनेमा का प्रचार चीन में बेहतरीन तरीके से कर डाला है। यही कारण है कि हमारी फिल्में, चीन की इकॉनॉमी का फायदा उठाते हुए धमाकेदार कमाई कर रही हैं।
बाहुबली 2 भी चीन में रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म पहले ही करीब 1700 - 1800 करोड़ की कमाई कर चुकी है। ऐसे में चीन में कमाई करने के बाद ये भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी इसमें कोई दो राय नहीं है।

लेकिन दिक्कत ये है कि चीन में फिलहाल दीवानगी केवल आमिर खान के लिए है। उनकी फिल्में वहां वैसा स्टारडम देखती हैं जैसे यहां सलमान खान की फिल्में लेकिन बाकी फिल्मों का हाल चीन में ज़्यादा अच्छा नहीं है।
सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने जहां चीन में केवल 238 करोड़ की कमाई की है वहीं सीक्रेट सुपरस्टार ने 800 करोड़ की। इसी से ज़ाहिर है कि चीन फिलहाल तो केवल आमिर का दीवाना है।
बहरहाल, बात अगर बाहुबली 2 की करें तो फिल्म के पास पहले से ही बॉक्स ऑफिस टार्गेट है। बाहबुली 1 ने चीन में भले ही बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन फिर भी फिल्म ने वहां करीब 720 करोड़ की कमाई की थी।
ऐसे में बाहुबली 2 को कम से कम इतनी कमाई तो करनी ही पड़ेगी। अब बस इंतज़ार करिए फिल्म के ताज़ा बॉक्स ऑफिस आंकड़ों का। वैसे बाहुबली इतनी सफल हो चुकी है कि इसका एक बॉलीवुड रीमेक तो ज़रूर बन सकता है। और हमारे पास पूरी स्टारकास्ट भी है -


Click it and Unblock the Notifications

