BOX OFFICE: 'बाहुबली 2' का ताबड़तोड़ कलेक्शन.. जानें पूरी कमाई.. हैरान रह जाएंगे!
एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 ने सिर्फ 4 दिनों में वर्ल्ड़वाइड बॉक्स ऑफिस पर 625 करोड़ की कमाई कर ली है। यहां जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।
एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 ने जबरदस्त ओपनिंग की है। दुनियाभर में फिल्म का क्रेज सबसे सिर चढ़कर बोल रहा है और इसकी झलक बॉक्स ऑफिस पर साफ दिख रही है। बाहुबली 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 625 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.. सिर्फ 4 दिनों में।
नहीं थमी 'बाहुबली 2' की आंधी.. सोमवार को भी ताबड़तोड़ कमाई
सिर्फ हिंदी डबिंग की बात करें तो बाहुबली 2 को रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं और चारों दिन तक फिल्म के सभी शोज लगभग हाउसफुल रहे हैं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। बाहुबली 2 हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म बन चुकी है जिसने लगातार तीन दिनों तक 40 करोड़ से ऊपर की कमाई की है।

बाहुबली 2 अपने पहले दिन से ही ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म ने तीन दिनों में लगभग 25 रिकॉर्ड्स तोड़ दिये हैं। बहरहाल, यहां जानें फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications