Box Office: चीन में बाहुबली का खस्ता हाल, बुरी तरह पिटी ब्लॉकबस्टर फिल्म, चौंक जाएंगे आप

दिनों सभी की नजर दो बड़ी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। पहली फिल्म है बाहुबली 2 और दूसरी फिल्म है हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर। भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्म मानी जाने वाली बाहुबली 2 कुछ हफ्तों पहले ही चीन में रिलीज की गई है। चीन में बाहुबली 2 को शुरूआत तो काफी अच्छी मिली लेकिन धीरे-धीरे फिल्म बौनी साबित होती जा रही है। बाहुबली 2 की कमाई चीन के बॉक्स ऑफिस पर हर दिन गिरती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर भारत में लगातार अपनी कमाई का डंका बजा रही है।

[ईद पर नहीं होगा 'रेस 3' धमाका.. आगे बढ़ेगी सलमान खान की एक्शन फिल्म!]

एसएस राजमौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म की बाहुबली द कन्क्लूजन चीन के बॉक्स ऑफिस पर खस्ता हाल है। पहले दिन ही फिल्म ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर निराशाचनक कमाई की लेकिन माना जा रहा था कि आने वाले दिनों में हालात सुधर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वर्ल्ड वाइड ताबड़तोड़ 1712 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली की चीन में इतनी खराब परफॉर्मेंस वाकई निराशाजनक है।

baahubali-2-going-be-disaster-at-china-box-office

बहरहाल, अब तक चीन से बाहुबली ने 9.38 मिलियन डॉलर यानि 63 करोड़ 19 लाख रूपये की कमाई की है। बता दें कि बाहुबली को छोड़कर भारत की कई फिल्में चीन के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर चुकी हैं। दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार, हिंदी मीडियम और बजरंगी भाईजान अब तक बाहुबली से कहीं आगे हो गई थीं। फिल्म को चीन में 7000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया लेकिन टिकटों की बिक्री में लगातार गिरावट दर्ज़ की गई है। बाहुबली तो फुस्स हो गई लेकिन आगे जानें चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों के बारे में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X