#BoxOffice: बाहुबली 2 का कहर....भारतीय सिनेमा की पहली 1000 करोड़ क्लब फिल्म!
बाहुबली 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार कहर बरपा रही है औऱ फिल्म ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। और अब बाहुबली एक नया रिकॉर्ड बनाना शुरू करने जा रही है।
आखिरकार भारतीय सिनेमा ने बॉलीवुड के 105 साल के इतिहास में करिश्मा कर ही दिखाया। बाहुबली 2 1000 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बन चुकी है और अभी तक भी फिल्म ने कमाना बंद नहीं किया है।
माना जा रहा है कि बाहुबली 2 अब कुछ नए रिकॉर्ड कायम करने के लिए आगे बढ़ रही है। अब देखना है कि फिल्म का कलेक्शन कहां जाकर रूकता है। वहीं फिल्म अब कुछ और देशों में भी रिलीज़ होने को तैयार है।

गौरतलब है कि बाहुबली ने 95 प्रतिशत की शानदार ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरूआत की थी। दूसरे तीसरे दिन तक भी फिल्म की ऑक्यूपेंसी कम नहीं हुई थी।
कई जगह पांचवे दिन भी फिल्म हाउसफुल थी और इसलिए ये तय माना जा रहा था कि फिल्म दनादन एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ेगी।
वहीं फिल्म ने 121 करोड़ की ओपनिंग के साथ ही ये साबित कर दिया था कि बाहुबली सबको रौंदने आई है। पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ढेरों रिकॉर्ड तोड़े थे -


Click it and Unblock the Notifications