दुनियाभर में बाहुबली 2 का तहलका.. फिल्म रिलीज.. और हुई करोड़ों की कमाई!
ग्रेट इंडिया फिल्म्स, जिन्होंने अमेरिका में बाहुबली को डिस्ट्रिब्यूट किया है, उनकी मानें तो फिल्म ने पहले ही 19 करोड़ कमा लिया है।
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि इस बार बाहुबली 2 ने दुनियाभर में तलहका मचा दिया है। सभी यह जानने के लिए उत्सुक और उत्साहित हैं कि आखिर.. कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा! खैर, अब फिल्म सिनेमाघरों में आ चुकी है।
['शानदार है बाहुबली 2.. दमदार कहानी.. HOLLYWOOD को कड़ी टक्कर..']
बहरहाल फिल्म की कमाई की बात करें तो.. ग्रेट इंडिया फिल्म्स, जो कि अमेरिका में बाहुबली 2 के डिस्ट्रिब्यूटर हैं, ने बताया है कि अमेरिका में फिल्म ने सिर्फ एडवांस बुकिंग से ही 19 करोड़ की कमाई कर ली है।

इस कंपनी ने यह भी बताया कि बाहुबली 2 अमेरिका में सबसे ज्यादा एडवांस टिकट से कमाने वाली फिल्म बन गई है। इनकी मानें तो यहां हर घंटे लगभग 64 लाख की एडवांस टिकट की बिक्री की जा रही है।
बाहुबली 2 दुनियाभर में लगभग 9000 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। भारत में फिल्म 6500 स्क्रीन पर जबकि अकेले अमेरिका में 1100 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। और 1400 बाकी के देशों में। फिल्म एक साथ हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications