BOX OFFICE पर तगड़ी ओपनिंग.. खान सुपरस्टार्स होंगे पीछे.. रिकॉर्डतोड़ कमाई!
दुनियाभर में नाम कमाने के बाद आखिरकार भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2 अब चीन में रिलीज हो चुकी है। बता दें, चीन में फिल्म 7000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई है। यानि की दंगल से भी ज्यादा स्क्रीन पर। ट्रेड पंडितों की मानें तो बाहुबली 2 चीन में तगड़ी ओपनिंग देने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी बेहतरीन रही और यह दंगल और बजरंगी भाईजान से भी बड़ी ओपनर साबित हो सकती है।
फिलहाल चीन में सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म आमिर खान की दंगल है। जिनसे 1200 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी। वहीं, देखना दिलचस्प होगा कि क्या बाहुबली 2 चीन में आमिर की दंगल और सलमान की बजरंगी भाईजान को पीछे कर पाती है या नहीं।

खास बात है कि बाहुबली 2 चीन में रिलीज होने के साथ ही 2000 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है। फिलहाल फिल्म 1800 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है। लिहाजा, यह भारत की पहली फिल्म होगी, जिसने 2000 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार किया होगा।
बहरहाल, यहां जानें वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्में-
हालांकि चीन में बॉलीवुड फिल्मों की बात की जाए तो इस बात में कोई शक नहीं कि आमिर खान ने चीन में बॉलीवुड फिल्मों के लिए नया रास्ता खोल दिया है। दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार की धमाकेदार कमाई ने भारतीय निर्माताओं को चीन का रास्ता दिखाया।


Click it and Unblock the Notifications