BOX OFFICE: 168 करोड़ कमाई.. और शाहरूख से लेकर अक्षय कुमार लिस्ट से बाहर!
सिर्फ 4 दिनों में ही बाहुबली साल 2017 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने अब तक 168.25 करोड़ की कमाई कर ली है।
'बाहुबली 2' ने अपने पहले सोमवार.. यानि की चौथे दिन 40.25 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई हो गई है 168.25 करोड़। शुक्रवार को फिल्म ने 41 करोड़, शनिवार को 40.50 करोड़.. और रविवार को 46.50 करोड़ का कलेक्शन किया था।
बाहुबली से ध्यान हटाएं.. आ रही है अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म.. 'पार्ट 4'
महज 4 दिनों में बाहुबली 2 (हिंदी) साल 2017 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। इससे पहले शाहरूख खान की रईस पिछले 4 महीनों से टॉप पोजिशन पर विराजमान थी। हालांकि बाहुबली 2 से अब तक रिलीज फिल्मों की कमाई की तुलना करना ही गलत है।

बाहुबली 2 ने ओपनिंग के साथ जितनी कमाई कर ली, कई फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन भी वहां तक नहीं पहुंच पाया है। कोई शक नहीं कि बाहुबली 2017 की नहीं.. बल्कि भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म साबित होगी।
यहां जानें 2017 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications