BOX OFFICE: किसे पता था.. शाहरूख खान, अक्षय कुमार को टक्कर देंगे ये सितारे!
[बॉक्स ऑफिस] टाईगर श्राफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी' रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही इंतजार होता है बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट का.. कहीं न कहीं फिल्म की वीकेंड से ही उस फिल्म का हिट या फ्लॉप होना निर्भर होता है। बहरहाल, बता दें बागी की ओपनिंग वीकेंड काफी पॉजिटिव रही।
फिल्म ने धमाकेदार कमाई की है.. या यूं कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म ने उम्मीदों से बढ़कर कमाई की है। जी हां, सब्बीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म बागी ने अपने पहले वीकेंड पर 38.58 करोड़ का कलेक्शन किया है।
BOX OFFICE: शाहरूख के बाद.. 'दबंग' सलमान की सुपरहिट फिल्में भी पीछे!
इसी के साथ बागी 2016 में अब वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई है। बता दें, बागी से ऊपर सिर्फ अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट (44.30 करोड़) और शाहरूख खान की फैन (52.35 करोड़) है।
कोई शक नहीं कि टाईगर- श्रद्धा के लिए यह किसी उपलब्धि से कम नहीं कि अक्षय कुमार और शाहरूख खान को टक्कर दे रहे हैं।
यहां जानते हैं 2016 में अब तक रिलीज फिल्मों की वीकेंड रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications