BOX OFFICE: टाईगर श्राफ- श्रद्धा कपूर की 'बागी'.. शानदार ओपनिंग डे कलेक्शन
[बॉक्स ऑफिस] टाईगर श्राफ- श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी' रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही इंतजार होता है बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट का.. कहीं न कहीं फिल्म की ओपनिंग से ही उस फिल्म का हिट या फ्लॉप होना निर्भर होता है। बहरहाल, बता दें बागी की ओपनिंग अच्छी रही है।
टाईगर श्राफ की इस फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। समीक्षकों ने तो नहीं, लेकिन फैंस ने फिल्म में टाईगर की जमकर तारीफ की है। खास बात यह भी है कि इस शुक्रवार बागी के साथ कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। लिहाजा, फिल्म की ओपनिंग को लेकर पहले ही काफी पॉजिटिव माहौल था।
अक्षय कुमार.. ऋतिक रोशन.. के बाद.. ये हैं बॉलीवुड के 'सुपर' एक्शन हीरो!
बता दें, बागी ने पहले दिन 11. 87 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है। जी हां, फिल्म से 7-9 करोड़ के ओपनिंग की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन फिल्म ने उम्मीद से बढ़कर कमाई कर ली।
वीकेंड में बागी की कमाई और भी बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि फिल्म टाईगर- श्रद्धा के फैंस को बहुत पसंद आ रही है। खासकर फिल्म की शानदार एक्शन सीन्स लोगों को खींच रहे हैं। लिहाजा, अब फिल्म के हिट होने की काफी उम्मीद है।
बहरहाल, यहां जानते हैं 2016 में अब तक रिलीज फिल्मों की ओपनिंग रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications