बागी #BoxOffice: हीरोपंती का जादू...35 प्रतिशत की धमाकेदार ओपनिंग!
टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी का एक डायलॉग है - अभी तो मैंने शुरू किया है। फिल्म का हाल भी कुछ ऐसा ही है। बॉक्स ऑफिस पर पहले कुछ शो की रिपोर्ट आ चुकी है और इनके मुताबिक फिल्म की ओपनिंग कमाल की है।
फिल्म को 2016 की बेस्ट एक्शन फिल्म कहा जा सकता है और हमारे रिव्यू की मानें तो टाइगर श्रद्धा की जोड़ी कमाल है। वहीं फिल्म ने 35 प्रतिशत की बुकिंग के साथ अपने पहले दिन की शुरूआत की है जो किसी भी केस में बेहतरीन है।
[बागी के 10 सीन...बेहतरीन...सुपरहिट!]
बागी इस साल की दूसरी सबसे बड़ी रिलीज़ है, करीब 2750 स्क्रीन पर रिलीज़ की गई है। और माना जा रहा है कि अगर फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनर नहीं भी बनती है तो भी फिल्म अपने वीकेंड कलेक्शन में धुंआधार कमाई कर ले जाएगी।
अभी तक माना जा रहा है कि फिल्म 17 - 21 करोड़ का वीकेंड आराम से दे सकती है। लेकिन अगर श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म एक विलेन देखा जाए तो 17 करोड़ फिल्म की ओपनिंग ही थी। जानिए यंग स्टार्स का बॉक्स ऑफिस -


Click it and Unblock the Notifications