#WeekendBoxOffice: बागी, टाइगर हैं तो इतना दहाड़ेंगे ही...ब्लॉकबस्टर!
किसी भी न्यूकमर के लिए इतना धमाकेदार कलेक्शन होना ज़बर्दस्त बात है। लेकिन जब बॉक्स ऑफिस पर टाइगर श्रॉफ हों, तो दहाड़ना बनता ही है। बात हो रही है टाइगर - श्रद्धा की बागी के धमाकेदार वीकेंड कलेक्शन की।
फिल्म ने पहले दिन 11 करोड़ की ओपनिंग ली थी और रविवार को अपनी ओपनिंग से 35 प्रतिशत ज़्यादा कमाई। और सबसे बेहतरीन बात ये है कि सोमवार को ही फिल्म अपने बजट को पार कर, प्रॉफिट कमाना भी शुरू कर देगी।
[सलमान खान को बहुत पीछे छोड़ गए हैं बागी टाइगर श्रॉफ]
और ये वाकई किसी भी नए स्टार के लिए काबिले तारीफ है। वहीं श्रद्धा कपूर तो 100 करोड़ क्लब की मालकिन है। बागी के 38.40 करोड़ के वीकेंड कलेक्शन ने ये साबित कर दिया है कि फिल्म 100 करोड़ की कमाई आराम से कर सकती है।
अभी भी फिल्म के पास 1 हफ्ता है क्योंकि 6 मई को कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही हैं। और अगला बड़ा धमाका होगी इमरान हाशमी की अज़हर। यानि कि 13 मई तक टाइगर और श्रद्धा बॉक्, ऑफिस पर राज करने वाले हैं। जानिए यंग स्टार्स का बॉक्स ऑफिस -


Click it and Unblock the Notifications