Baaghi 4 की धमाकेदार मारकाट या The Bengal Files का इतिहास का सच: बॉक्स ऑफिस पर कौन मारेगा बाजी?

Baaghi 4 vs The Bengal Files Box Offiice Collection: इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। टाइगर श्रॉफ की धमाकेदार एक्शन फिल्म 'बागी 4' और विवेक अग्निहोत्री की चर्चित पॉलिटिकल ड्रामा 'द बंगाल फाइल्स' आज यानि 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं।
दोनों फिल्मों की कहानी और स्टारकास्ट बिल्कुल अलग है। 'बागी 4' खून-खराबे और हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरी है, जबकि 'द बंगाल फाइल्स' बंगाल के उस दर्दनाक इतिहास को सामने लाती है जिसने पूरे राज्य को हिला दिया था। बागी 4 में टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त, हरनाज कौर संधू और सोनम बाजवा हैं। वहीं 'द बंगाल फाइल्स' में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार लीड रोल में हैं।
कहानी पर एक नजर
बागी 4: फिल्म की कहानी पिछली फिल्मों से ज्यादा इमोशनल और अलग है। हीरो रॉनी एक भयानक ट्रेन हादसे से बचता है, लेकिन हादसे का दर्द और अपराधबोध उसे मानसिक रूप से तोड़ देता है। धीरे-धीरे वह हकीकत और भ्रम के बीच फंस जाता है।
द बंगाल फाइल्स: यह फिल्म 1940 के दशक में नोआखाली दंगों और हिंसा को दिखाती है। फिल्म की लंबाई 3 घंटे 24 मिनट है और यह खून-खराबे और विश्वासघात की सच्चाई को पर्दे पर लाती है।
बॉक्स ऑफिस की शुरुआती स्थिति
शुरुआती बुकिंग में 'बागी 4' ने बढ़त बना ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 5.29 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं 'द बंगाल फाइल्स' ने अब तक 0.55 करोड़ रुपये कमाए हैं, और इसकी एडवांस बुकिंग करीब 1.22 करोड़ रुपये की है।
कौन सी फिल्म मारेगी बाजी?
दोनों फिल्मों की कहानी और स्टारकास्ट दमदार है। बागी 4 हाई-एड्रेनालाईन एक्शन और टाइगर श्रॉफ के फैंस को लुभाएगी, जबकि द बंगाल फाइल्स इतिहास और भावनात्मक कहानी के दम पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती है।
आगे आने वाले हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर यह मुकाबला और भी रोमांचक होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications










