Baaghi 4 vs Saiyaara BOC Day 1- दो-दो सुपरस्टार होने के बाद भी सैयारा का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई टाइगर फिल्म

Baaghi 4

Baaghi 4 vs Saiyaara Box Office- लंबे समय से चर्चा में चल रही टाइगर श्रॉफ की एक्शन पैक्ड फिल्म बागी 4 शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने अपने पहले दिन कमाल का बिजनेस किया है।

हालांकि दो-दो सुपरस्टार्स होने के बाद भी फिल्म ने उतना कलेक्शन नहीं किया है कि वो सैयारा के पहले दिन के कलेक्शन तक पहुंच पाए। जी हां, सैयारा ने पहले दिन जो धमाका किया था बागी 4 उसके आसपास भी नहीं पहुंच पाई है। हालांकि ऐसा कहा जा रहा कि शनिवार और रविवार को फिल्म काफी तगड़ा उछाल मारने वाली है।

सैयारा का पहले दिन का कलेक्शन

अहान पांडे और अनीत पड्डा का फिल्म सैयारा ने अपने पहले दिन शानदार 21 करोड़ का कलेक्शन करके लोगों के हैरान कर दिया था। उसके बाद फिल्म ने लगातार उड़ान भरी थी। हालांकि किसी को उम्मीद नहीं थी कि दोनों सितारे डेब्यू के साथ ही छा जाएंगे और रातों रात स्टार बन जाएंगे। फिल्म के म्यूजिक ने भी काफी बड़ा धमाका किया था।

बागी 4 पहले दिन का कलेक्शन

टाइगर की फिल्म को लेकर जितनी चर्चा थी वो कमाल बॉक्स ऑफिस देखने को नहीं मिला। फिल्म ने पहले दिन महज 12 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि शनिवार और रविवार इस वीकेंड में अभी बाकी है। देश में 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाया गया और इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सीधा असर पड़ा है। हालांकि ये आंकड़े पूरी तरह से शनिवार को बदल जाएंगे। बागी 4 की ऑक्यूपेंसी करीब 28.32% रही। सुबह के शोज की बात करें तो ये 22.16% थी, दोपहर के शो 26.37%, शाम के शो 27.51% और रात के शो 37.23% दर्ज की गई।

स्टारकास्ट

बागी 4 में टाइगर श्रॉफ के अलावा संजय दत्त लीड रोल में हैं जो कि कमाल का काम करते दिखे हैं। उनके अलावा सोनम बाजवा और हरना संधू ने इस फिल्म में कमाल किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X