BOC: बॉलीवुड और साउथ की टक्कर! बागी 4, दिल मद्रासी और द बंगाल फाइल्स का वीकेंड कलेक्शन रिपोर्ट

Bollywood box office this week: यह हफ्ता सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक साबित हो रहा है। थिएटर्स में एक्शन, थ्रिलर और रोमांटिक-ड्रामा जैसी कई फिल्में रिलीज़ हुई हैं। इस बीच, एक्शन फिल्म 'बागी 4' ने दर्शकों का ध्यान खींचा, जबकि 'द बंगाल फाइल्स' और 'दिल मद्रासी' अपनी कहानी और विवादों के कारण चर्चा में हैं। आइए जानते हैं बुधवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया।
बागी 4
टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब 6 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत में जबरदस्त प्रदर्शन किया। बुधवार को इसने 2.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि मंगलवार को इसका कलेक्शन 4 करोड़ रुपये था। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 42 करोड़ रुपये हो चुका है। ध्यान दें कि फिल्म की कुल लागत लगभग 200 करोड़ रुपये थी, इसलिए फिलहाल का कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक ज्यादा खास नहीं कहा जा सकता।
दिल मद्रासी
साउथ फिल्म 'दिल मद्रासी' 5 सितंबर को रिलीज़ हुई थी और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 12 करोड़ रुपये से अधिक कमाए थे। बुधवार को फिल्म ने लगभग 2.1 करोड़ रुपये कमाए, जबकि मंगलवार को इसके कलेक्शन थे 2.8 करोड़ रुपये। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 46.71 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
द बंगाल फाइल्स
विवेक अग्निहोत्री निर्देशित 'द बंगाल फाइल्स' भी 5 सितंबर को रिलीज़ हुई थी। बुधवार को फिल्म ने 99 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जबकि मंगलवार को इसके कलेक्शन थे 1.35 करोड़ रुपये। छह दिनों में फिल्म ने अब तक कुल 10.24 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म ने रिलीज़ से पहले विवादों को खूब जन्म दिया था और अभी भी कोलकाता में इसका विरोध जारी है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और सिमरत कौर रंधावा जैसे कलाकार शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











