BOC: फ्लॉप होने की कगार पर 'बागी 4', फिर भी तोड़ दिया ये अनोखा रिकॉर्ड, फैंस भी हैरान!

Baaghi 4 Box Office Record: टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा की स्टारर फिल्म बागी 4 को रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन यह मूवी दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई।
'बागी 4' ने बनाया नया रिकॉर्ड
हालांकि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सफर सुस्त रहा, फिर भी 'बागी 4' ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। फिल्म ने टाइगर श्रॉफ की डेब्यू मूवी हीरोपंती (2014) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि हीरोपंती ने भारत में 52.2 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि बागी 4 ने 14वें दिन तक 52.53 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस तरह यह फिल्म टाइगर श्रॉफ के करियर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
दो हफ्तों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
फिल्म की कमाई का ग्राफ हर दिन गिरता गया। पहले वीकेंड पर बागी 4 ने अच्छा रिस्पॉन्स दिखाया, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे कलेक्शन लगातार कम होते गए।
Day 1 (शुक्रवार) - ₹12 करोड़
Day 2 (शनिवार) - ₹9.25 करोड़
Day 3 (रविवार) - ₹10 करोड़
Day 4 (सोमवार) - ₹4.5 करोड़
Day 5 (मंगलवार) - ₹4 करोड़
Day 6 (बुधवार) - ₹2.65 करोड़
Day 7 (गुरुवार) - ₹2.1 करोड़
Day 8 (शुक्रवार) - ₹1.26 करोड़
Day 9 (शनिवार) - ₹1.85 करोड़
Day 10 (रविवार) - ₹2.15 करोड़
Day 11 (सोमवार) - ₹0.75 करोड़
Day 12 (मंगलवार) - ₹0.95 करोड़
Day 13 (बुधवार) - ₹0.75 करोड़
Day 14 (गुरुवार) - ₹0.43 करोड़
कुल कलेक्शन (14 दिन): ₹52.53 करोड़
बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स
बागी 4 को सोशल मीडिया पर अच्छी खासी चर्चा मिली थी और फिल्म के ट्रेलर ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया था। लेकिन जब फिल्म सिनेमाघरों में आई, तो दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतर पाई। एक्शन और स्टारकास्ट दमदार होने के बावजूद कमजोर कहानी और लचर स्क्रिप्ट ने फिल्म की परफॉर्मेंस पर असर डाला।
फाइनल रिपोर्ट
कुल मिलाकर, बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन ही कर पाई। फिल्म ने रिकॉर्ड तो बनाया, लेकिन वो ऊंचाइयां छू नहीं सकी जिसकी उम्मीद इसके नाम और ब्रांड से की जा रही थी।


Click it and Unblock the Notifications











