बागी 2 का वीकेंड बॉक्स ऑफिस: तीसरे दिन काटा टाईगर ने दंगा, 75 पर हुए LOCK!
टाईगर श्रॉफ दिशा पटानी स्टारर बागी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रेड डाल दी है। तीसरे दिन की कमाई ने 30 प्रतिशत का इज़ाफा किया है और माना जा रहा है कि फिल्म ने रविवार को लगभग 27 - 28 करोड़ की कमाई की है। बागी 2 का वीकेंड 73 - 75 करोड़ पर हो सकता है।
वहीं सोमवार को देश में कई जगह आंशिक अवकाश है। ऐसे में सोमवार को बागी दनदनाते हुए कमाई कर लेगी। यानि कि 4 दिन में बागी 100 करोड़ क्लब का हिस्सा होगी।

ये खास इसलिए है कि केवल ए लिस्ट एक्टर्स ही अभी तक ऐसा कर पाए हैं। वरना सभी को हफ्ता भर लग जाता है 100 करोड़ क्लब में एंट्री पाने को।
देखा जाए तो बागी 2 ने टाईगर श्रॉफ की बॉक्स ऑफिस पर लॉटरी लगा दी है। दिशा पटानी और टाईगर की इस फिल्म ने 25 करोड़ की ओपनिंग की थी। तभी से फिल्म को ब्लॉकबस्टर एलान कर दिया गया था।
वहीं अगर बागी 2, केवल 4 दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेती है तो टाईगर श्रॉफ सलमान से लेकर अजय देवगन जैसे स्टार्स को टक्कर दे सकते हैं जो कि काफी बड़ी बात होगी।
वैसे तो सलमान खान को 3 दिनों में 100 करोड़ कमाने की आदत है। और अमूमन हर सुपरस्टार आजकल इतना ही समय लेता है। फिर भी देखिए, 100 करोड़ सबसे तेज़ बनाने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
